(Photos Credit: Unsplash)
हर किसी को अपने घर में एक साफ-सुथरा और खुशबूदार बाथरूम पसंद होता है.
लेकिन कई लोगों के बाथरूम से सफाई के बाद भी भंयकर बदबू आती है.
हम चाहकर भी इस बदबू से पीछा नहीं छुड़ा पाते हैं. कई बार मेहमानों के सामने शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है.
अगर आप भी इस दिक्कत से परेशान हैं तो ये 5 चीजें आज ही कर लें.
कुछ नीम के पत्ते बाथरूम में लटका दें या नीम का तेल पानी में मिलाकर फर्श धोएं. इससे बदबू नहीं आएगी.
टॉयलेट सीट पर बेकिंग सोडा और सिरका डालकर इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. फिर फ्लश कर दें. ऐसा करने से टॉयलेट की बदबू दूर हो जाती है.
टॉयलेट की बदबू से छुटकारा पाने के लिए इसके कोने-कोने में कुछ कपूर के टुकड़े रख दें. कपूर की खुशबू टॉयलेट के बदबू को दूर करने में मदद कर सकती है.
टी ट्री ऑयल को पानी में मिलाकर बाथरूम में स्प्रे करें. नमी कम होगी और खुशबू ताजगी देगी.
बंद टॉयलेट में बदबू ज्यादा रहती है. एग्जॉस्ट फैन चलाएं. इससे बदबू कम आएगी.