(Photos Credit: Social Media)
होटल में चेक-इन करते ही कुछ जरूरी चीजें चेक करना आपकी सेफ्टी, प्राइवेसी और हाइजीन के लिए बेहद जरूरी है.
इसलिए अगली बार होटल रूम में जाते ही इन 6 चीजों पर जरूर चेक करें.
कमरे में पहुंचते ही दरवाजा बंद करके देखें कि लॉक, डेडबोल्ट और सेफ्टी चेन ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं. रात में सोने से पहले इन्हें जरूर लगाएं.
टॉयलेट सीट, शॉवर, सिंक और तौलिए की साफ-सफाई पर नजर डालें. अगर कोई चीज गंदी या संदिग्ध लगे तो तुरंत होटल स्टाफ को बताएं.
चादर, तकिया और कंबल पर दाग, बाल या कोई संदिग्ध चीज दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें. जरूरत पड़ने पर तुरंत लिनेन बदलवाएं.
टीवी, हेयर ड्रायर, केतली, फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को देखकर सुनिश्चित करें कि वे ठीक स्थिति में हैं. किसी तार या सॉकेट में खराबी दिखे तो इस्तेमाल न करें.
खिड़की या बालकनी का लॉक ठीक से बंद हो रहा है या नहीं, यह जरूर देखें. खासकर ऊंची मंजिल पर कमरा हो तो.
कमरे से बाहर निकलने का सबसे नजदीकी रास्ता और होटल का इमरजेंसी एग्जिट पता कर लें. फायर अलार्म और सुरक्षा संबंधी निर्देश भी एक बार जरूर पढ़ें
पासपोर्ट, कैश, ज्वेलरी और दूसरे जरूरी सामान को खुले में न छोड़ें. होटल का सेफ उपलब्ध हो तो उसका इस्तेमाल करें और कमरे से बाहर निकलते समय दरवाजा अच्छी तरह लॉक करें.