6 November 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
हम जब तक जाग रहे होते हैं पलक जरूर झपकाते हैं. सोते समय आंख बंद रहती है तो पलक नहीं झपकाते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
क्या आपने कभी सोचा है कि हम दिन भर में कितनी बार पलक झपकाते हैं? आइए इस बारे में जानते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
पलक झपकाने जैसा छोटा-सा काम हमारी आंखों की सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है. औसतन एक इंसान 15 से 20 बार प्रति मिनट पलक झपकाता है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर हम एक घंटे की बात करें तो इंसान करीब 900 बार पलक झपकाता है. यह प्रोसेस हमारी आंखों को सूखने से बचाती है.
(Photo Credit: unsplash)
24 घंटे में पलक झपकाने की यह संख्या 21,600 बार तक पहुंच सकती है लेकिन इसमें नींद के 7-8 घंटे शामिल नहीं होते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
अगर सिर्फ जागते समय लगभग 16 घंटे को देखें तो इंसान 15-20 हजार बार पलक झपकाता है. यह आंखों को आराम देने का प्राकृतिक तरीका है.
(Photo Credit: unsplash)
हर बार पलक झपकने से आंख की सतह पर आंसुओं की पतली परत बनती है. यह धूल, सूखे पन और संक्रमण से आंखों को बचाती है.
(Photo Credit: unsplash)
लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन पर काम करते समय पलक झपकाने की दर घटकर 5–7 बार प्रति मिनट रह जाती है. यही कारण है कि आंखें जल्दी थक जाती हैं.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चे, बड़े और बुज़ुर्ग सभी की पलक झपकाने की दर अलग हो सकती है. फिर भी औसतन आंकड़ा लगभग 15–20 बार प्रति मिनट ही रहता है.
(Photo Credit: unsplash)
इंसान दिन भर में लगभग 15-20 हजार बार पलक झपकाता है. यह साधारण-सा काम आंखों की सुरक्षा और सेहत के लिए बेहद अहम है.
(Photo Credit: unsplash)