एयर होस्टेस को कितनी मिलती है सैलरी?

एयर होस्टेस का करियर सिर्फ रोमांचक ही नहीं बल्कि इसमें आकर्षक सैलरी और अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलते हैं.

एयर होस्टेस के अनुभव के साथ सैलरी में बढ़ोतरी होती है. एक फ्रेशर एयर होस्टेस की सैलरी और एक अनुभवी एयर होस्टेस की सैलरी में अंतर होता है.

सरकारी और प्राइवेट एयरलाइंस में सैलरी पैकेज में अंतर होता है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी सैलरी में फर्क देखा जाता है.

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में एक फ्रेशर एयर होस्टेस की सैलरी लगभग 5 लाख रुपए से 9 लाख रुपए सालाना होती है.

ग्लासडोर वेबसाइट के मुताबिक भारत में फ्लाइट अटेंडेंट की औसत मासिक सैलरी 156000 रुपए तक होती है.

एयर इंडिया जैसी सरकारी एयरलाइंस में एयर होस्टेस की मासिक सैलरी 40000 रुपए से 50000 रुपए के बीच होती है.

तीन साल के अनुभव के बाद एयर होस्टेस की सैलरी 1 लाख रुपए से 1.5 लाख रुपए महीने तक पहुंच सकती है.

अंतराष्ट्रीय एयरलाइंस में एयर होस्टेस की सैलरी अधिक होती है, जो 2 लाख रुपए से 3 लाख रुपए हर महीने तक हो सकती है.

एयर होस्टेस को सैलरी के अलावा अन्य लाभ जैसे ट्रैवल अलाउंस, हेल्थ इंश्योरेंस और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.