Reels और Short Videos कैसे डालती है दिमाग पर असर...

28 July 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

बार-बार छोटे वीडियो देखने से दिमाग हर कुछ सेकंड में नया कंटेंट चाहता है. इससे लंबे समय तक किसी एक काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

स्टडी के अनुसार, जो किशोर ज्यादा Reels देखते हैं, उन्हें पढ़ाई या किसी जरूरी काम पर लंबे समय तक ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

बार-बार फोन देखने की आदत पढ़ाई के बीच ध्यान भटकाती है. इससे याद रखने और सीखने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

Short Videos देखने के बाद कई लोगों का बार-बार ऐप खोलने का मन करता है. धीरे-धीरे यह आदत बन सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

जब हर चीज कुछ सेकंड में मिलती है, तो लंबी किताब पढ़ना, पढ़ाई करना या किसी काम का इंतजार करना मुश्किल लगने लगता है.

(Photo Credit: unsplash)

रात में देर तक Reels देखने से सोने का समय बिगड़ सकता है. अच्छी नींद न मिलने का असर अगले दिन पढ़ाई और मूड पर पड़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

स्टडी बताती है कि बहुत ज्यादा Short Videos देखने का संबंध तनाव, चिंता और खराब मानसिक स्थिति से भी देखा गया है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर पूरा समय फोन पर बीतने लगे, तो परिवार और दोस्तों के साथ समय कम हो सकता है. इससे सामाजिक जीवन पर असर पड़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

एक Reel के बाद दूसरी Reel अपने आप चलती रहती है. इसी वजह से कई लोग सोचते हैं कि उन्होंने सिर्फ कुछ मिनट बिताए, जबकि काफी समय निकल चुका होता है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर सीमित समय तक और सही जानकारी वाले वीडियो देखे जाएं, तो उनसे नई बातें भी सीखी जा सकती हैं. परेशानी तब होती है, जब घंटों बिना रुके वीडियो देखे जाएं.

(Photo Credit: unsplash)

Read Next