ऑनलाइन रिन्यू करवाएं अपना ड्राइविंग लाइसेंस

9 May 2026

- by Good News Today

(Photo Credit:  Unsplash)

कैसे होगा लाइसेंस ऑनलाइन रिन्यू

कई सर्विस के ऑनलाइन होने के चलते समय की काफी बचत हो गई है. ऐसे में आप लाइसेंस भी ऑनलाइन रिन्यू करवा सकते हैं.

(Photo Credit:  Unsplash)

सबसे पहले Parivahan Sarathi Portal पर जाएं. वेबसाइट ओपन होने के बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपना राज्य चुनें.

(Photo Credit:  Unsplash)

अब “Driving Licence” सेक्शन में जाएं और “Services on Driving Licence (Renewal/Duplicate)” विकल्प पर क्लिक करें.

(Photo Credit:  Unsplash)

इसके बाद अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें. सभी जानकारी भरने के बाद “Proceed” बटन पर क्लिक करें.

(Photo Credit:  Unsplash)

अब सामने दिखाई देने वाली सर्विस लिस्ट में से “Renewal” ऑप्शन को सेलेक्ट करें. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सावधानी से भरें.

(Photo Credit:  Unsplash)

इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर PDF या JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें. सभी डिटेल्स चेक करने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करें.

(Photo Credit:  Unsplash)

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या डॉक्यूमेंट जांच जरूरी हो, तो RTO विजिट के लिए अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक करें. फिर अपॉइंटमेंट डेट पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ RTO ऑफिस पहुंचें.

(Photo Credit:  Unsplash)

(Photo Credit:  Unsplash)

आवेदन जमा होने के बाद आप अपने एप्लिकेशन नंबर की मदद से वेबसाइट पर स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.