11 June 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
सरकार PMAY-U 2.0 के तहत 1 करोड़ नए शहरी परिवारों या किराए में रहने वालों को पक्का घर देने की तैयारी में है.
(Photo Credit: Unsplash)
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को अपना घर दिलाना है.
(Photo Credit: Unsplash)
योजना का लाभ उन शहरी परिवारों को मिलेगा जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है. EWS, LIG और अन्य पात्र परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
(Photo Credit: Unsplash)
सरकार अगले चरण में 1 करोड़ नए घरों के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रही है.
(Photo Credit: Unsplash)
आवेदक का आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों का आधार, बैंक खाते की जानकारी और आय प्रमाण पत्र देना जरूरी है. भूमि से जुड़े दस्तावेज भी आवेदन के समय मांगे जा सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इच्छुक लोग आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सीधे फॉर्म भर सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
PMAY-U 2.0 की आधिकारिक पोस्ट में दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी आवेदन किया जा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आवेदन को लेकर कोई परेशानी हो तो अपने क्षेत्र के अर्बन लोकल बॉडी या संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. वहां पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
(Photo Credit: Unsplash)
योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है.
(Photo Credit: Unsplash)
जिन लोगों के पास अभी तक अपना घर नहीं है, उनके लिए यह योजना बड़ा मौका साबित हो सकती है.