अगर आप भी चाहते हैं कि घर में धन की कमी न हो, तो मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय.
छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास काम करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
इस दिन घर की साफ-सफाई का खास महत्व माना जाता है. कहते हैं कि साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.
छोटी दिवाली पर दीपक जलाने की भी परंपरा है. मान्यता है कि दीपों की रोशनी से घर की नकारात्मकता दूर होती है.
अगर आप भी घर में सुख-शांति और बरकत चाहते हैं, तो इस दिन कुछ पारंपरिक उपाय कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 काम, जिन्हें छोटी दिवाली पर करना शुभ माना जाता है.
छोटी दिवाली पर घर के कोने-कोने की अच्छी तरह सफाई करें. मुख्य दरवाजे और पूजा घर को साफ रखें.
इस दिन शाम को घर के बाहर दक्षिण दिशा में यम देव के नाम का दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है.
शाम को पूजा के समय मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं. उनसे घर में सुख, शांति और धन-धान्य बनाए रखने की प्रार्थना करें.
घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाकर रखें. धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में शुभता और समृद्धि का आगमन होता है.
छोटी दिवाली पर जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े या अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ दान करें. मान्यता है कि दान-पुण्य करने से घर में बरकत बनी रहती है.