कैसे घर बैठें बुक करें HP का गैस सिलेंडर

(Photos Credit: Getty)

HP Gas कंपनी ने गैस बुक करने के कई आसान तरीके दिए हैं. जिनसे आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

अगर आपका मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन से जुड़ा हुआ है तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है.

इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9493602222 पर मिस्ड कॉल देना होता है. 

कॉल कटते ही आपकी बुकिंग की प्रोसेस शुरू हो जाती है. कुछ समय बाद मैसेज के जरिए इसकी जानकारी भी मिल जाती है.

व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी गैस बुक करना बेहद आसान बना दिया गया है.

इसके लिए 9222201122 नंबर पर सिर्फ Hi लिखकर भेजना होता है. मैसेज उसी मोबाइल नंबर से भेजें जो गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड है.

इसके बाद स्क्रीन पर दिए निर्देशों को फॉलो करके बुकिंग पूरी की जा सकती है.

IVRS सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 8888823456 नंबर पर कॉल करना होता है.