5 मिनट में शीशे जैसी चमकेंगी बाथरूम की टाइल... बस अपना लें ये उपाय

(Photos Credit: Social Media

कई बार घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से भी टाइल्स को साफ और चमकदार बनाया जा सकता है.

ऐसे में चलिए आपको बताते हैं 5 सबसे आसान और सस्ते घरेलू उपाय जिससे आपकी बाथरूम की टाइलें मिनटों में सीसे जैसी चमक जाएंगी.

बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इसे पीली टाइल्स पर लगाएं और ऊपर से सफेद सिरका स्प्रे कर 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.

इसके बाद ब्रश या स्क्रबर से रगड़कर साफ पानी से धो लें. इससे टाइल्स की पीली परत काफी हद तक साफ हो जाती है.

आधा कप अल्कोहल और आधा कप पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें. टाइलों पर छिड़कें और कपड़े से पोंछें. इससे टाइल तुरंत चमक उठेगी.

एक नींबू को काटकर उसमें नमक लगाएं. इससे टाइल्स पर सीधे रगड़ें. यह घोल टाइल्स पर जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है.

2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और थोड़े पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे टाइलों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. स्पंज या ब्रश से रगड़कर धो लें.

एक बाल्टी गर्म पानी में डिश लिक्विड मिलाएं. इसमें स्क्रबर या कपड़ा भिगोकर टाइल्स साफ करें. हल्की गंदगी के लिए यह बहुत असरदार है.