10 मिनट में बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा 

(Photo Credit: Social media / Unsplash)

(Photo Credit: Unsplash)

घर में रखा सोफा रोज इस्तेमाल होने की वजह से धीरे-धीरे धूल-मिट्टी और दागों से गंदा दिखने लगता है. कई बार पानी से सफाई करने पर सोफा सूखने में भी काफी समय लगता है. 

(Photo Credit: Unsplash)

लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप बिना पानी इस्तेमाल किए सिर्फ 10 मिनट में सोफे की सफाई कर सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

सबसे पहले सोफे पर वैक्यूम क्लीनर चलाएं. इससे कुशन के बीच छिपी धूल, बाल और छोटे कण आसानी से निकल जाएंगे.

(Photo Credit: Unsplash)

सोफे की सतह पर जमी धूल हटाने के लिए सॉफ्ट ब्रश या साफ कपड़े का इस्तेमाल करें. इससे कपड़े को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा.

(Photo Credit: Unsplash)

सोफे पर हल्का बेकिंग सोडा छिड़कें. इसे कुछ मिनट छोड़ दें, फिर वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर सोफे पर पालतू जानवरों के बाल या छोटे रेशे चिपके हैं, तो लिंट रोलर चलाएं. इससे सोफा साफ-सुथरा दिखने लगेगा.

(Photo Credit: Unsplash)

सोफे के कोनों और किनारों पर जमी गंदगी को माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें.

(Photo Credit: Unsplash)

सोफे पर कोई दाग लगा है, तो उसे जोर से रगड़ने के बजाय कपड़े के हिसाब से सही ड्राई क्लीनिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करें. पहले किसी छिपे हिस्से पर टेस्ट जरूर करें.

(Photo Credit: Unsplash)

सफाई के बाद कुशन को अच्छी तरह झाड़कर उनकी जगह पर रखें. इससे सोफा पहले से ज्यादा साफ और व्यवस्थित नजर आएगा.

Read Next