पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, साफ पानी के लिए खुद कर लें फिल्टर की सफाई

7 May 2026

- by Good News Today

(Photo Credit:  Unsplash)

पैसे नहीं होंगे खर्च

(Photo Credit:  Unsplash)

हर बार RO सर्विस करवाना जेब पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में अगर कुछ चीजों की सफाई घर पर ही कर ली जाए तो काफी पैसे बच सकते हैं.

(Photo Credit:  Unsplash)

RO का सेडिमेंट फिल्टर और कार्बन फिल्टर हल्के तरीके से घर पर साफ किए जा सकते हैं. ये फिल्टर पानी की धूल, मिट्टी और बदबू को रोकने का काम करते हैं.

(Photo Credit:  Unsplash)

RO मेम्ब्रेन बहुत नाजुक होता है, इसलिए उसे खुद खोलकर साफ नहीं करना चाहिए. इसे फ्लशिंग के जरिए साफ रखना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

सफाई शुरू करने से पहले RO मशीन बंद करें और पानी की सप्लाई रोक दें. इसके बाद सावधानी से फिल्टर बाहर निकालें ताकि कोई पार्ट खराब न हो.

(Photo Credit:  Unsplash)

सेडिमेंट फिल्टर को साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं ताकि जमा गंदगी निकल जाए. ज्यादा रगड़ने से फिल्टर खराब हो सकता है, इसलिए हल्के हाथ से सफाई करें.

(Photo Credit:  Unsplash)

कार्बन फिल्टर को गुनगुने पानी से साफ किया जा सकता है. अगर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा या टूटा हुआ लगे तो उसे बदल देना बेहतर होता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

RO में मौजूद फ्लशिंग ऑप्शन हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें. इससे अंदर जमी गंदगी बाहर निकलती है और मशीन की लाइफ बढ़ती है.

(Photo Credit:  Unsplash)

स्टोरेज टैंक की सफाई भी जरूरी होती है क्योंकि उसमें बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. महीने या दो महीने में एक बार टैंक साफ करने से पानी की क्वालिटी बेहतर रहती है.

(Photo Credit:  Unsplash)

अगर पानी का स्वाद बदलने लगे या पानी का फ्लो कम हो जाए तो यह फिल्टर खराब होने का संकेत हो सकता है. ऐसे में सिर्फ सफाई नहीं, नया फिल्टर लगाना जरूरी हो जाता है.