चांदी की चीजें हर घर में पाई जाती हैं. हालांकि, चांदी के गहने हों, पूजा-पाठ की थाली हों या कोई सजावटी आइटम, समय के साथ काली पड़ने लगती है.
तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे आसान घरेलू उपाय जिनसे आप चांदी की जूलरी को बिना किसी झंझट के चमका सकते हैं.
किसी बर्तन में पानी लें. इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालें. फिर इसे तब तक उबाले जब तक पानी आधा न रह जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें.
इसे छानकर दूसरे बर्तन में मिश्रण निकाल लें. इसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर डालें.
इसके बाद गहनों को इसमें कुछ देर डाल दें. फिर किसी पुराने टूथब्रश की मदद से गहनों को साफ करें.
बाद में साफ पानी से धोकर कॉटन के कपड़े से पोंछकर सूखा लें.
इसके अलावा आप चाहें तो दो चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना कर.
इस पेस्ट को ब्रश या उंगलियों से चांदी के गहनों पर लगाएं और हल्के हाथ से रगड़ें.
कुछ मिनट बाद पानी से धोकर सूखा कपड़ा से पोंछें. यह नुस्खा चांदी की पुरानी चमक वापस लाने में मदद करता है.