पानी की टंकी को अक्सर घरों में खुले में छत पर ही रखा जाता है, लेकिन छत में रखने के कारण टंकी काफी गंदी हो जाती है.
ऐसे में समय-समय पर पानी की टंकी की सफाई करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है.
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे तरीकों के बारे में जिससे आप पानी की टंकी को आसानी से साफ कर सकते हैं.
टंकी को साफ करने के लिए सबसे पहले, घर में पानी की मुख्य सप्लाई और मोटर को बंद कर दें. टंकी का आउटलेट वाल्व खोलकर सारा पानी निकाल दें.
इसके बाद टंकी के अंदर जमा मिट्टी, कचरा और काई को हटाने का काम शुरू करें.
टंकी की दीवारों और नीचे के हिस्से को अच्छी तरह रगड़कर साफ करें और ध्यान रखें कि हर कोना अच्छी तरह साफ हो जाए.
किचन में हमेशा मौजूद रहने वाले नमक एक प्राकृतिक क्लीनर के तौर पर काम करता है.
नमक में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो काई, चिकनाई और जमा हुई गंदगी को ढीला करने में मदद करते हैं.
एक बाल्टी पानी में अच्छी मात्रा में नमक डालकर मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
अब इस गाढ़े नमक के घोल को टंकी की दीवारों और फर्श पर पड़ी गंदगी वाली जगहों पर अच्छी तरह से डालें.