22 May 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Unsplash)
गर्मी में AC ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा या बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह AC में जमा धूल और गंदगी हो सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
AC की सफाई शुरू करने से पहले सबसे पहले AC को बंद करें और मेन पावर सप्लाई ऑफ कर दें.
(Photo Credit: Unsplash)
अब धीरे-धीरे AC का फ्रंट पैनल खोलें. इसके अंदर लगे एयर फिल्टर आसानी से दिखाई देंगे. इन्हें सावधानी से बाहर निकाल लें.
(Photo Credit: Unsplash)
AC के फिल्टर में सबसे ज्यादा धूल जमा होती है. इन्हें साबुन वाले पानी से साफ करें और फिर अच्छे से सुखा लें.
(Photo Credit: Unsplash)
फिल्टर निकालने के बाद अंदर की कॉइल और धूल को साफ कपड़े या सॉफ्ट ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें. जरूरत पड़े तो टूथब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
सिर्फ इंडोर यूनिट ही नहीं, आउटडोर यूनिट की सफाई भी बेहद जरूरी होती है. इसके फैन और ग्रिल पर जमी धूल को कपड़े से साफ करें.
(Photo Credit: Unsplash)
जब सभी पार्ट्स पूरी तरह सूख जाएं, तब फिल्टर वापस लगाएं और पैनल बंद कर दें. इसके बाद AC ऑन करें.
(Photo Credit: Unsplash)
AC के फिल्टर हर 1 से 2 महीने में साफ करने चाहिए. वहीं डीप क्लीनिंग 3 से 6 महीने में एक बार जरूर करानी चाहिए.
(Photo Credit: Unsplash)