9 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
देशभर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है. कहीं बारिश ज्यादा हो रही है, तो कहीं कम. भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे उन सड़कों पर गाड़ी चलाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है.
(Photo Credit: unsplash)
कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी गाड़ी पार्किंग में खड़ी हो, और भारी बारिश के बाद आपकी गाड़ी बारिश के पानी में बुरी तरह फंस जाए.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बारिश ऐसे समय होने लगे जब आप गाड़ी चला रहे हों और पानी तेज़ी से बढ़ने लगे तो, ऐसे में बिना किसी तरह की देरी किए आप अपनी गाड़ी को किसी ऊंची जगह पर ले जाएं. जिससे आप पानी से बच सकें.
(Photo Credit: unsplash)
अगर गाड़ी पार्किंग में खड़ी हुई थी और बारिश के पानी में फंस गई है, तो ऐसे में जाने कि बजाए आप पहले गाड़ी और उसके आसपास के पानी की तस्वीर ले लें. ये आपको इंश्योरेंस क्लेम के टाइम मदद करेंगी.
(Photo Credit: unsplash)
जैसे ही पानी कम हो जाता है, को फौरन गाड़ी स्टार्ट करने के लिए न भागें. ऐसा करने से गाड़ी का इंजन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम खराब हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
कई बार लोग कोशिश करते हैं कि वह खुद ही गाड़ी को पानी से बाहर निकाल लें, लेकिन ये बड़ी गलती है. गाड़ी बाहर निकालने के लिए आप टोइंग सर्विस की मदद लें.
(Photo Credit: unsplash)
कभी भी गहरे या बहते हुए पानी में कार चलाने की कोशिश करने बचें. कई बार पानी के नीचे गड्ढे, खुले मैनहोल हो सकते हैं. जिसकी वजह से गाड़ी बड़ी मुसीबत में फंस सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बारिश का पानी कार के अंदर या इंजन तक पहुंच चुका है, तो गलती से भी इग्निशन ऑन या इंजन स्टार्ट करने से बचें. ऐसा करने से इंजन पूरी तरह खराब हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
कई बार ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क पर लगे चेतावनी के संकेत, बैरिकेड और रोड क्लोज किए होते हैं. ऐसे में उन रोड पर न जाएं. उनपर बारिश के पानी से किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
जब गाड़ी पानी से बाहर निकल जाए तो उसे सर्विस सेंटर या फिर किसी मैकेनिक के पास जरूर लेकर जाएं. ऐसा करने से गाड़ी में आई किसी परेशानी को फौरन दूर किया जा सकता है.
(Photo Credit: unsplash)