बारिश के मौसम में कपड़े नहीं सूखना एक आम समस्या है.
अगर कपड़े सूखते नहीं हैं तो उनमें से बदबू आने लगती है. खास कर छोटे कपड़ों से.
आज हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से कपड़े बारिश में भी सूखा सकेंगे.
हेयर ड्रायर से आसानी से सूखाएं छोटे-छोटे कपड़े, जैसे मोजे, अंडर गार्मेंट्स या रूमाल.
सबसे पहले पेपर को बैड पर बिछा सें. पेपर आसानी से पानी सोखता है, फिर उसके ऊपर बड़े कपड़े रखें और प्रेस चला दें. 2-3 बार आयरन करने से कपड़े ड्राय हो जाते हैं.
गिले कपड़ों को तौलिए के बीच में रख कर जोर से निचोड़ दें या तो तौलिए के ऊपर से प्रेस चला दें. इससे भी कपड़े सूखते हैं.
बदबू हटाने के लिए कपड़ों को धोते वक्त उसमें 1 चम्मच सिरका डाल दें. इससे कपड़ों से सीलन की बदबू नहीं आती.