शीशे जैसा चमकेगा चेहरा! बस एक बार जरूर ट्राई करें ये टिप्स ...

आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिससे आपका चेहरा एकदम शीशे की तरह चमकेगा, और लोग भी आकर आपसे इस ग्लो का राज पूछेंगे.

आजकल खराब खानपान और तनाव के कारण ‘इंफ्लेमेजिंग’ यानी सूजन से जुड़ी उम्र बढ़ने की समस्या बढ़ रही है.

ज्यादा चीनी, डेयरी और प्रोसेस्ड फूड्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

चीनी का सेवन कम करने, प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं रखने से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

पानी पीना जरूरी है, लेकिन इसके साथ कुछ खास ड्रिंक्स भी फायदेमंद हो सकते हैं.

मेथी वाला पानी ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करता है, केसर वाला पानी त्वचा की रंगत सुधार सकता है और नारियल पानी स्किन को पोषण देता है.

ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिसमें सेरामाइड्स, पेप्टाइड्स और ह्यलुरोनिक एसिड हों. ये त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और उसे हेल्दी बनाते हैं. 

हफ्ते में एक बार शीट मास्क या चावल से बना फेस पैक लगाने से त्वचा में नमी और निखार आता है. 

Read Next