फटी एड़ियां ठीक करने के 5 आसान और असरदार उपाय

(Photos Credit: Getty)

सर्दियां शुरू होते ही बहुत से लोगों की स्किन फटने लगती है.

सबसे ज्यादा असर एड़ियों पर होता है. अगर आपकी एड़ियां भी सर्दियों में फटती हैं तो आप इसके लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं.

ये उपाय ऐसे हैं जिनमें आपका ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं होगा और इसका साइड इफेक्ट भी नहीं है.

पैर धोकर सुखाने के बाद एड़ियों पर नारियल तेल या देसी घी अच्छी तरह लगाएं. इससे एड़ियों को गहरी नमी मिलती है.

एलोवेरा जेल एड़ियों पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें या रात भर के लिए लगा रहने दें. इससे जलन कम होती है और त्वचा मुलायम बनती है.

एक चम्मच वैसलीन में नींबू का रस मिलाकर एड़ियों पर लगाएं. इससे एड़ियां नहीं फटेंगी.

एक चम्मच शहद में थोड़ी सी चीनी मिलाकर एड़ियों पर स्क्रब करें. यह नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है.

नहाने के बाद फुट क्रीम या वैसलीन लगाना आदत में शामिल करें.