(Photos Credit: Social Media
कई लोगों के घर पर और किचन के आसपास कॉकरोच घूमते रहते हैं काफी कुछ करने के बाद भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है.
कुछ लोग तो कॉकरोच से इतना ज्यादा डरते हैं कि उन्हें देखते ही बिस्तर या सोफे पर चढ़ जाते हैं.
यदि आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कॉकरोच भगाने के उपाय.
कॉकरोच गंदी जगहों से होकर ही घर में एंट्री करते हैं इसलिए फर्श पर पोछा लगाते समय कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करें.
गर्म पानी में विनेगर को डालकर घोल बना लें और फिर इसको कॉकरोच वाली जगह पर छिड़क दें.
आप सिंक, नाली और कबर्ड में मिट्टी के तेल का स्प्रे करें. मिट्टी तेल की खुशबू सभी तरह के कीड़े-मकोड़े भाग जाते हैं.
नींबू और सोडा को एक साथ मिक्स करके एक पानी जैसा घोल बना देना है और फिर इसका छिड़काव कॉकरोच की जगह पर छिड़क देना है.
घर की नालियों को रात में ढक कर रखें और दीवारों की दरारों को सीमेंट या पुट्टी से भर दें. तो ऐसा करने से कॉकरोच आने के रास्ते बंद हो जाएंगे.