घर में चूहे हो गए हैं बेकाबू? इन 7 आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

(Photos Credit: Social Media)

घर में चूहे आ जाएं तो सामान कुतरने से लेकर गंदगी फैलाने तक की परेशानी बढ़ जाती है.

अगर आप भी चूहों से परेशान हैं, तो कुछ आसान और सुरक्षित घरेलू तरीकों से इन्हें घर से दूर रखा जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे...

चूहों को घर में सबसे ज्यादा खाना आकर्षित करता है. आटा, अनाज, बिस्किट और अन्य खाद्य पदार्थों को एयरटाइट डिब्बों में रखें.

दीवार, दरवाजे या पाइप के आसपास बनी छोटी दरारों से भी चूहे अंदर आ सकते हैं. ऐसी जगहों को सील कर दें.

फर्श और किचन पर खाने के टुकड़े या गिरे हुए अनाज न छोड़ें. रात में किचन की सफाई जरूर करें.

चूहों को तेज खुशबू पसंद नहीं होती. पुदीने के तेल की कुछ बूंदें कॉटन पर डालकर उन जगहों पर रख सकते हैं, जहां चूहों की आवाजाही दिखती है.

खाने का कचरा लंबे समय तक घर में रखने से चूहे आकर्षित हो सकते हैं. कूड़ेदान को ढककर रखें और समय पर खाली करें.

पुराने डिब्बे, कागज और कबाड़ को एक जगह जमा करके न रखें. इन्हीं के बीच चूहे छिपने की जगह बना सकते हैं.

अगर चूहे ज्यादा हैं, तो उन्हें पकड़ने के लिए ऐसे ट्रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं जो उन्हें नुकसान न पहुंचाए. पकड़े गए चूहों को घर से दूर सुरक्षित जगह पर छोड़ें.

Read Next