गर्मियों में कहीं आपके घर में भी न घुस जाए सांप... इन बातों का रखें ख्याल

(Photos Credit: Social Media

गर्मियों के मौसम में अक्सर सांप घर के अंदर घुस जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी कुछ गलतियां ही इन्हें घर में न्योता देती हैं?

जी हां, तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आपकी कौन सी आदतें सांप को घर में न्योता देती हैं.

सांप अक्सर झाड़ियों, पत्थरों के ढेर, लकड़ी के गट्ठर या कबाड़ में छिपते हैं. इसलिए घर के आस-पास सफाई रखें.

इसके साथ ही चूहों और मेंढकों का डेरा सांपों का मुख्य भोजन होता है. यदि आपके घर या बेसमेंट में चूहों के बिल हैं या वे आते हैं, तो सांपों का आना तय है.

घर के प्रवेश द्वार और खिड़कियों के पास लहसुन या प्याज की कलियां रखें. इनकी तीखी गंध से सांप को दूर भागते हैं.

फिटकरी के पानी का छिड़काव या फिटकरी के टुकड़े उन जगहों पर रख सकते हैं जहां से सांप के आने की आशंका हो.

आप चाहें तो स्नेक प्लांट का पौधा, गेंदे का फूल, कैक्टस और स्नेक प्लांट जैसे पौधे भी लगा सकते हैं. इन पौधों से सांप भागते हैं.

ध्यान रखें कि, अगर घर में सांप दिख जाए, तो उसे खुद पकड़ने या मारने की गलती न करें, तुरंत स्थानीय रेस्क्यू टीम या सपेरे को कॉल करें