घर में है छिपकलियां का डेरा? बस लगाइए ये एक पौधा, फिर कभी नहीं दिखेंगी वापस

घर चाहे कितना भी साफ हो, कहीं न कहीं छिपकलियां होना आम बात है. इन्हें घर में आने से रोकने की कितनी भी कोशिश करें, फिर भी ये आ ही जाती हैं.

लेकिन अगर आप ये एक पौधा घर में लगा लें तो छिपकलियां अपनेआप घर से भाग जाएंगी. चलिए आपको बताते हैं इस पौधे के बारे में.

हम बात कर रहे हैं  तुलसी के बारे में. तुलसी से छिपकलियों को दूर रखा जा सकता है.

छिपकलियों का खाना कीड़े ही होते हैं, तो जहां कीड़े नहीं होंगे वहां छिपकलियां भी नहीं आएंगी. 

इसलिए अगर घर में तुलसी का पौधा लगाएं तो छिपकलियां नहीं आएंगी.

तुलसी पूरे दिन ऑक्सीजन छोड़ती है. इससे घर साफ रहता है और पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है.

दरवाजे के पास या जहां छिपकलियां ज्यादा आती हैं वहां भी तुलसी लगाएं, इससे अच्छा असर मिलेगा.