(Photos Credit: Social Media)
एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसका उपयोग त्वचा, बालों और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में किया जाता है.
अच्छी बात यह है कि एलोवेरा को घर पर आसानी से गमले या बगीचे में उगाया जा सकता है.
अगर आप भी अपने घर में हरा-भरा और स्वस्थ एलोवेरा पौधा लगाना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके काम आएंगी.
एलोवेरा उगाने के लिए स्वस्थ और हरे रंग का पौधा चुनें. और ऐसे गमले का इस्तेमाल करें जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद हों.
एलोवेरा के लिए 60% सामान्य मिट्टी, 20% रेत (या कोकोपीट) और 20% गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं. इससे पानी गमले में नहीं रुकेगा.
बड़े एलोवेरा के पौधे के जड़ के पास छोटे-छोटे नए पौधे (पफ्स) निकलते हैं. इन्हें सावधानी से जड़ समेत अलग कर लें.
गमले में मिट्टी भरकर इस छोटे पौधे को बीच में लगाएं और जड़ों को अच्छी तरह मिट्टी से दबा दें.
एलोवेरा को दिन में कम से शकते 6 घंटे की धूप की जरूरत होती है. इसे घर के अंदर या बालकनी में ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त रोशनी आती हो.
गर्मियों में हर 1 से 2 सप्ताह में और सर्दियों में महीने में केवल एक बार पानी दें.