ये काले फूल हैं बहुत खूबसूरत

(Photos Credit: Pexels/Pinterest)

आपने कई रंगों के फूल देखे होंगे, लेकिन क्या कभी काले रंग के फूलों पर नजर पड़ी है? ये काले फूल अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लेते हैं.

काले रंग के फूल आसानी से देखने को नहीं मिलते, इसी वजह से इन्हें काफी दुर्लभ और खास माना जाता है.

आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूलों के बारे में, जो गहरे काले या कालेपन लिए रंग में खिलते हैं और खासतौर पर सर्दियों के मौसम में नजर आते हैं.

ब्लैक हेलेबोर- इस फूल को क्रिसमस रोज भी कहा जाता है. यह आमतौर पर सितंबर से दिसंबर के बीच खिलता है.

क्वीन ऑफ नाइट ट्यूलिप - यह कश्मीर में उगने वाले सबसे खूबसूरत फूलों में गिना जाता है और अपने गहरे रंग की वजह से काफी आकर्षक लगता है.

ब्लैक वायोला- यह फूल बैंगनी और काले रंग की झलक लिए होता है. सर्दियों के मौसम में यह आसानी से खिल जाता है.

ब्लैक कैला लिली- इस फूल को आप सर्दियों में ग्रीनहाउस में आसानी से उगा सकते हैं. इसका गहरा रंग इसे बेहद खास बनाता है.

ब्लैक पैंसी- यह फूल गहरे बैंगनी-काले रंग का दिखाई देता है और सर्दियों में इसे आसानी से लगाया जा सकता है.

ब्लैक मैजिक रोज- ब्लैक रोज को दुर्लभ और बेहद खूबसूरत फूलों में गिना जाता है. इसे हाइब्रिड तरीके से उगाया जाता है और इसके अच्छे विकास के लिए धूप की जरूरत होती है.

Read Next