अभी लगा लें बोगनवेलिया... 1 महीने में भर-भर कर आएंगे फूल

बोगनवेलिया एक ऐसा पौधा है, जो कम मेहनत और देखभाल के भर-भर कर फूल देता है. 

तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि इसे लगाने का सही तरीका क्या है, जिससे पौधे में खूब सारे फूल आ जाएं.

70% सामान्य मिट्टी में 20% रेत (या कोकोपीट) और 10% वर्मीकम्पोस्ट या सड़ी हुई गोबर की खाद मिला कर मिट्टी तैयार करें.

बोगनवेलिया के लिए ड्रेनेज होल वाला गमला लें. गमले के छेद को ठिकरी से ढकें ताकि पानी न रुके.

नर्सरी के थैले से पौधे को धीरे से निकालें, जड़ों को नुकसान न पहुंचाएं. 

इसे गमले के बीच में रखें, फिर चारों तरफ से तैयार मिट्टी भर दें और हल्के हाथ से दबा दें.

लगाने के तुरंत बाद अच्छी तरह पानी दें. इसके बाद पानी तभी दें जब ऊपरी मिट्टी सूख जाए, क्योंकि बहुत ज्यादा पानी से फूल कम और पत्तियां ज्यादा आती हैं.

पौधे को शुरुआती कुछ दिनों के लिए छायादार स्थान पर रखें, फिर धूप में रखें.