पत्तों से भर जाएगा 'करी पत्ता' का पौधा, बस डाल दें ये फ्री की चीज

कड़ी पत्ता खाने के जायके को दो गुना बढ़ाने का काम करता है, यही कारण है कि इसका इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है.

हालांकि, ठंड के मौसम में इसके पौधे बार-बार सूखे पड़ जाते हैं.

ऐसे में करी पत्ता के पौधे को सही देखभाल और उचित तकनीकों से हरा-भरा और घना बनाया जा सकता है.

तो चलिए आपको बताते हैं एक ऐसी चीज के बारे में जिसे पौधे में डालने से आपके करी पत्ते का पौधा एकदम हरा भरा हो जाएगा.

हम बात कर रहे हैं केले, संतरी और पपीते के छिलके के बारे में. 

इन छिलकों में पोटेशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे सूक्ष्म तत्व होते हैं जो पत्तियों की चमक और पौधे की ग्रोथ बढ़ाते हैं.

आप केले, संतरी और पपीते के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी से भरी बाल्टी में डालें.

इसे ढककर 2-3 दिन के लिए छाया में रख दें और बीच-बीच में मिलाते रहें. 2-3 दिन बाद जब छिलकों का अर्क पानी में आ जाए, तो इसे छान लें.

इस घोल के 1 लीटर हिस्से में 5 लीटर सादा पानी मिलाएं. इस मिश्रण को सीधे पौधे की जड़ों में डालें. 

इसे हफ्ते में दो बार या 10 दिन के अंतर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.