घर पर ऐसे उगाएं हरी-भरी मेथी, बाजार जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

(Photos Credit: Social Media)

सर्दियों में ताजी मेथी खाने का मजा ही अलग है. अच्छी बात यह है कि इसे उगाने के लिए आपको बड़े बगीचे की जरूरत नहीं है. 

घर की बालकनी या खिड़की पर रखे गमले में भी आसानी से मेथी उगा सकते हैं. जानिए घर पर हरी-भरी मेथी उगाने के आसान तरीके.

घर पर मेथी उगाने के लिए रसोई में मौजूद साबुत मेथी के बीज इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहें तो नर्सरी से भी बीज खरीद लें.

बीजों को बोने से पहले करीब 6–8 घंटे पानी में भिगोकर रख दें. इससे अंकुरण में मदद मिल सकती है.

मेथी उगाने के लिए चौड़ा गमला या ट्रे लें. उसमें भुरभुरी मिट्टी और खाद मिलाएं. ध्यान रखें कि गमले में पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों.

बीजों को मिट्टी पर बराबर फैलाकर डालें और ऊपर से मिट्टी की हल्की परत बिछा दें. इसके बाद स्प्रे बोतल से पानी छिड़कें.

मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें. जरूरत से ज्यादा पानी न डालें, वरना बीज सड़ सकते हैं. मिट्टी सूखने लगे तो हल्का पानी दें.

गमले को ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी रोशनी और रोजाना कुछ घंटे हल्की धूप मिले. आमतौर पर कुछ दिनों में बीज अंकुरित होने लगते हैं.

सही देखभाल करने पर करीब 3–4 हफ्तों में मेथी की पत्तियां काटने लायक हो सकती हैं. 

पत्तियों को कैंची से काटें और पौधे का निचला हिस्सा बचाकर रखें, ताकि दोबारा बढ़ने का मौका मिले.

Read Next