गमले में ऐसे उगाएं अदरक

(Photos Credit: Social Media)

ठंड के मौसम में अदरक की जरूरत चाय से लेकर खाने तक खूब बढ़ जाती है.

अगर आप चाहें तो बाजार से अदरक खरीदने के बजाय इसे घर पर गमले में भी उगा सकते हैं. इसके लिए ज्यादा जगह या मेहनत की जरूरत नहीं होती.

अदरक उगाने के लिए ऐसा टुकड़ा लें जिसमें छोटी-छोटी आंखें यानी कलियां निकली हुई हों. ताजा और स्वस्थ अदरक बेहतर रहेगा.

ऐसा गमला लें जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद हों. अदरक की जड़ों को फैलने के लिए चौड़ा गमला ज्यादा अच्छा रहता है.

अदरक के लिए भुरभुरी और पानी की अच्छी निकासी वाली मिट्टी रखें. मिट्टी में थोड़ी खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाने से पौधे को पोषण मिलेगा.

अदरक के टुकड़े को मिट्टी में करीब 2-3 इंच गहराई में लगाएं. ध्यान रखें कि उसकी कलियां ऊपर की तरफ रहें. लगाने के बाद हल्का पानी दें.

अदरक को बहुत तेज धूप की जरूरत नहीं होती. गमले को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की हल्की धूप मिले और पौधा ठंडी हवाओं से बचा रहे.

मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन गमले में पानी जमा न होने दें. ज्यादा पानी देने से अदरक सड़ सकता है. सर्दियों में मिट्टी सूखने पर ही पानी दें.

अदरक को तैयार होने में कई महीने लग सकते हैं. जब पत्तियां पीली होकर सूखने लगें, तब समझें कि जमीन के अंदर अदरक की गांठें तैयार हो रही हैं.

Read Next