क्या आप भी आए दिन बाजार से अदरक खरीदते हैं? अगर हां तो अब बेफिक्र हो जाइए.
क्योंकि, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप गमले में भी अदरक उगा सकते हैं और वह भी अपने घर में रखी पुरानी अदरक से.
अदरक लगाने के लिए सबसे पहले 12-18 इंच वाला गमला लें. गमले से पानी की निकासी के लिए एक छेद जरूर करें.
गमले में हल्का सा गड्ढा करके अदरक के कलियों के टुकड़े लगाएं. अब इसके ऊपर हल्की-हल्की मिट्टी डाल दें और स्प्रे से पानी दें.
फिर, गमले को किसी गर्म जगह पर रखें. अदरक के पौधों को हल्की छाया पसंद होती है, लेकिन तेज-सीधी धूप नहीं.
लगभग 15 दिनों में मिट्टी से हरे अंकुर निकलने लगेंगे और आपका अदरक जर्मिनेट हो जाएगा.
गमले को ऐसी जगह रखें जहां दिन में 3 से 4 घंटे की हल्की धूप आती हो.
अदरक के पौधे को बहुत ज्यादा पानी नहीं चाहिए क्योंकि ज्यादा पानी मिट्टी में ठहरने से जड़ें गल जाएंगी लेकिन मिट्टी में नमी बनी रहनी चाहिए. इसलिए हमेशा मिट्टी चेक करते रहें और फिर पानी दें.
पौधे को लगभग एक-डेढ़ महीने का होने के बाद आप हर महीने इसे खाद देते रहें. अदरक की उपज आने में 6 से 8 महीने तक का समय लग जाता है.