पूजा के फूलों को अकसर हम खराब समझ कर उसे किसी धार्मिक स्थान पर छोड़ आते हैं.
लेकिन अगर आप उसको छोड़ने की जगह, उन्हें इस तरह से मिट्टी में दबा देंगे तो नया पौधा निकल आएगा.
इन्हें प्राकृतिक तरीके से कटिंग या बचे हुए फूलों से आसानी से उगाया जा सकता है.
1. गेंदा सूखे गेंदा के पंखुड़ियों को निकाल कर मिट्टी में दबा दें. इससे 30-45 दिनों में आसानी से नए पौधे निकल आते है.
2. गुलाब आप इस फूल के डंठल को मिट्टी में खड़ा करके लगा दें. 20-25 दिनों में इससे नए पत्ते निकल आएंगे.
3. मोगरा इसकी कटिंग या नए शाखा को मिट्टी में खड़ा दबाने से नया पौधा निकल आता है.
4. गुड़हल इस फूल की एक कटिंग से लगभग 45-60 दिनों में नए पौधे उगाए जा सकते हैं.
5. चमेली इसकी नई टहनी से नए पौधे उगाए जाते हैं. इन्हें काट कर केवल मिट्टी में दबा दें. कुछ दिनों में नया पौधा तैयार हो जाएगा.