मानसून में गेंदा लगाने के आसान टिप्स

बारिश का मौसम बागवानी के लिए भी सबसे अच्छा समय माना जाता है.

इस मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे पौधों की जड़ें तेजी से विकसित होती हैं.

इस मौसम में लगाने के लिए गेंदा सबसे बेस्ट प्लांट है. ये कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ने वाला पौधा है. 

गेंदा बीज और पौधे, दोनों तरीकों से लगाया जा सकता है. अगर बीज लगा रहे हैं, तो अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी लें.

मिट्टी में गोबर की सड़ी खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलाएं. इसके बाद बीज को लगभग आधा से एक सेंटीमीटर गहराई में बो दें और ऊपर से हल्की मिट्टी डाल दें. कुछ ही दिनों में अंकुर निकलने लगेंगे.

मानसून में रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती. तभी सिंचाई करें जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी महसूस हो.

जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो उसकी ऊपरी नोक हल्के हाथ से तोड़ दें.

हर 15 दिन में जैविक खाद दें, इससे फूल अधिक और लंबे समय तक आते हैं. 40-50 दिन में गेंदा फूलने लगेगा.