(Photos Credit: Pixabay)
आजकल कई लोग किचन गार्डेन के शौकीन होते हैं. अगर आप भी शौक रखते हैं गमले में सब्जी उगाने का तो हम आपको बताने जा रहे हैं, भिंडी उगाने का तरीका.
सबसे पहले एक 12 से 16 इंच गहरा गमला लें, उसमें पानी निकालने की जगह बनाएं.
उस गमले में 50% नॉर्मल मिट्टी, 30% गोबर की खाद, 20% कोकोपीट मिलाकर गमले में भर लें.
फिर बीच को रात भर पानी में भिंगो कर रख दें. सुबह-सुबह बीज को मिट्टी में रोप दें.
रोपने के बाद तुरंत गमले में पानी डालें. गर्मियों में दोनों टाइम गमले में पानी दें.
ध्यान रखें की पीना निकलने की जगह हो, ताकी बीज खराब न हो.
बीज 10 से 12 दिनों में अंकुर जाएंगे और अगले 20 दिनों में पौधा तैयार हो जाएगा.
जब पौधा तैयार हो जाए तो हर 15 दिनों में गमले में खाद डालते रहें.
45 दिनों में आपके पौधे में भिंडी के फूल आने लगेंगे. 60 दिनों में खाने लायक भिंडी तैयार हो जाएगी.