आजकल शहरों में रहने वाले लोग भी अपने घर की छत या बालकनी में फल-सब्जियां उगाने की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.
अगर आपके पास बड़ी जगह नहीं है तो भी आप गमले में कई फलों के पौधे आसानी से उगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं गमले में अनार उगाने के आसान तरीके.
गमले में अनार उगाने के लिए ऐसा गमला चुनें जो लगभग 12 से 18 इंच गहरा और चौड़ा हो. गमले के नीचे पानी निकलने के लिए अच्छे ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए.
अनार के पौधे के लिए अच्छी जल निकासी वाली और हल्की अम्लीय से सामान्य मिट्टी सबसे अच्छी रहती है. मिट्टी का pH लगभग 5.5 से 7 के बीच होना चाहिए.
अनार का पौधा धूप और गर्म मौसम में अच्छी तरह बढ़ता है. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को रोज कम से कम 6 से 8 घंटे की सीधी धूप मिले.
गमले में लगे पौधे की देखभाल में पानी देना सबसे जरूरी हिस्सा है. मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें, लेकिन उसमें पानी जमा नहीं होना चाहिए.
गमले में लगे पौधों की मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व जल्दी खत्म हो जाते हैं. इसलिए पौधे को हर 4 से 6 हफ्ते में खाद देना जरूरी है.
अनार के पौधे पर कई बार कीड़े या छोटे-मोटे कीट लग सकते हैं. इससे बचाव के लिए नीम के पानी का स्प्रे करना एक आसान और प्राकृतिक तरीका है.
अगर सही गमला, अच्छी मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित देखभाल मिल जाए तो अनार का पौधा गमले में भी अच्छी तरह फल दे सकता है.