बाजार से पालक खरीदना छोड़िए, घर में उगाएं और 30 दिन में भर-भरकर तोड़ें हरी पत्तियां

(Photos Credit: Social Media)

 क्या आप जानते हैं कि आप घर के छोटे से गमले में भी आसानी से पालक उगा सकते हैं.

सही मिट्टी, बीज, पानी और थोड़ी सी धूप की मदद से कुछ ही समय में गमले में हरी-भरी पालक तैयार हो सकती है. चलिए जानते हैं कैसे.

पालक उगाने के लिए 8-10 इंच गहरा गमला या कंटेनर लें. नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों.

मिट्टी में थोड़ी वर्मी कम्पोस्ट या पुरानी गोबर की खाद मिलाएं. मिट्टी भुरभुरी और पानी निकास वाली होनी चाहिए.

पालक के ताजे और अच्छी क्वालिटी वाले बीज खरीदें. बीज जितने अच्छे होंगे, अंकुरण उतना बेहतर होगा.

मिट्टी को हल्का गीला करके बीज लगभग आधा से एक सेंटीमीटर गहराई में डालें. ऊपर से मिट्टी की बहुत मोटी परत न डालें.

बीज बोने के बाद स्प्रे की मदद से हल्का पानी दें. तेज धार से पानी डालने पर बीज अपनी जगह से हट सकते हैं.

गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कुछ घंटे धूप मिल सके. बहुत तेज गर्मी में पौधे को दोपहर की सीधी धूप से बचाना बेहतर है.

पालक को नियमित नमी पसंद है. जब ऊपर की मिट्टी सूखी लगे, तभी जरूरत के हिसाब से पानी दें और गमले में पानी जमा न होने दें.

जब पौधे निकल आएं और बहुत पास-पास हों, तो कमजोर पौधों को हटा दें. इससे बाकी पौधों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी.

पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर थोड़ी जैविक खाद या कंपोस्ट दे सकते हैं. खाद बहुत ज्यादा मात्रा में न डालें.

पालक की पत्तियां पर्याप्त बड़ी होने लगें तो बाहरी पत्तियों को तोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं. ऊपर की नई पत्तियों को बढ़ने के लिए छोड़ दें.

Read Next