ऐसे बालकनी या छत पर उगाएं टमाटर

(Photos Credit: Social Media

आप घर की बालकनी या छत पर टमाटर का पौधा लगाकर फल खा सकते हैं. टमाटर उगाना बहुत आसान है. टमाटर उपजाने का स्टेप बाई स्टेप तरीका यहां जान सकते हैं.

सबसे पहले अपनी जगह के हिसाब से चुनें कि आपको बारह मासी वाला टमाटर का पौधा चाहिए या फिर एक सीजन में लगकर खत्म हो जाने वाला पौधा.

 यदि आप कम जगह में टमाटर का पौधे लगा रहे हैं तो एक सीजन वाला पौधा ही लगाएं क्योंकि बारहमासी वाला पौधा ज्यादा जगह और सपोर्ट चाहता है.

छोटे-छोटे चेरी टोमैटो आसानी से लग जाते हैं और इन्हें उगाना आसान होता है. बड़े साइज वाले टमाटर उगाने के लिए ज्यादा बड़े साइज के गमले और सपोर्ट की जरूरत होगी.

किसी अच्छी नर्सरी से ही टमाटर के पौधे लेकर आएं. गमले में मिट्टी तैयार करें, जिसमे पहले से खाद वगैरह पड़ी हो. साथ ही पानी निकलने की जगह हो.

टमाटर के बीज को किसी ट्रे या छोटे पॉट में मिट्टी में डालकर ऐसी जगह रखें जहां डायरेक्ट धूप ना आती हो ताकि बीज एक से दो हफ्ते में पौधा बन सके. 

दो से तीन पत्तियों वाले टमाटर के छोटे पौधे दिखें तो इन्हें गमलों में ट्रांसप्लांट किया जा सकता है. पौधे को पानी लगातार दें. हेल्दी प्लांट्स के लिए पानी जरूरी है.

टमाटर के पौधे की मिट्टी हमेशा समान मात्रा में गीली हो लेकिन ध्यान रहे कि पानी मिट्टी में जमा ना हो. जल्दी सुबह पानी डालें जिससे कि पौधों में फंगल डिसीज ना पैदा हो.

टमाटर के पौधे को रेगुलर बैलेंस मात्रा में फर्टिलाइजर दें. कीड़ों से पौधे को बचाकर रखना जरूरी है. इसके लिए पौधे में नेचुरल रेमेडी नीम के तेल को स्प्रे करें.

Read Next