(Photos Credit: Social Media
गुड़ न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को गर्म रखकर सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. हालांकि, आजकल गुड़ में भारी मिलावट देखने को मिलती है.
ये देखने में एकदम असली लगता है इसी वजह से लोग पहचान भी नहीं कर पाते हैं.
इसी के चलते आज हम आपको ऐसे 5 तरीके बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप नकली गुड़ की पहचान कर मीठे जहर से बच सकते हैं.
शुद्ध गुड़ आमतौर पर कठोर होता है. वहीं केमिकल से बना गुड़ नरम होता है और छूने में ज्यादा चिपचिपा लगता है.
गुड़ का छोटा टुकड़ा गुनगुने पानी में डालें. असली गुड़ धीरे-धीरे घुलकर पानी को हल्का भूरा कर देगा.
असली गुड़ का टेस्ट हल्का-मीठा होता है. इसके अलावा नकली गुड़ कड़वा या फिर तीखा होता है.
असली गुड़ में गन्ने के रस की अपनी एक तेज और प्राकृतिक सुगंध होती है. केमिकल वाले गुड़ में कोई गंध नहीं आती है.
अगर गुड़ का रंग बहुत हल्का, पीला या सफेद है और वह बहुत ज्यादा चमक रहा है. असली और शुद्ध गुड़ का रंग गहरा भूरा या कालापन लिए होता है.