फ्रिज जैसा ठंडा पानी अब मिलेगा मटके में... बस आजमा लें ये ट्रिक

अधिकतर लोग फ्रिज की जगह आज भी मटके का ही पानी पीना पसंद करते हैं.

लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका मटका पुराना हो गया है तो पानी ठंडा नहीं करता है.

तो चलिए आज आपको बताते हैं कि मटके में पानी को ठंडा करने की Magic ट्रिक.

यदि आप घर में नया मटका लेकर आई हैं तो मटके को अच्छे से धोएं और फिर मटके को कुछ देर गीला करके छोड़ दें. इससे पानी ठंडा रहता है.

घड़े को हमेशा ठंडी जगह पर रखें. कोशिश करें कि मटका गैस से दूर हो. मटके को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखें, थोड़ा ऊंचाई वाला स्टेंड यूज करें.

पुराने मटके के तले पर आप मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर मटके के बाहर की ओर तले में लगा सकती हैं. ऐसा करने से भी पानी ठंडा रहेगा.

पुराने मटके की हर 15 दिन में सफाई करें. इसे साफ करने के लिए नमक से सफाई करें.

मटके में नमी को बरकरार रखने के लिए मटके को पानी के अंदर करीब 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दें.

पीने के पानी से भरे मटके को ऐसी जगह रखें जहां हवा का फ्लो ठीक हो. मटके को सीधे धूप में रखने की गलती न करें क्योंकि इससे ये खराब हो जाता है.