घर पर ही बना लें Aesthetic Candles, बाहर से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

घर में बनी सेंटेड मोमबत्तियां न केवल आपके घर को प्राकृतिक खुशबू से भर देती हैं, बल्कि एक शांत और सकारात्मक वातावरण भी बनाती हैं.

ये योग, ध्यान या स्पा जैसी शांति के लिए एकदम सही हैं. साथ ही ये त्योहारों, जन्मदिनों या विशेष अवसरों के लिए एक बढ़िया गिफ्ट भी हो सकती हैं.

क्या आपको पता है कि आप इन्हें घर पर ही बना सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर सेंटेड कैंडल कैसे बना सकते हैं.

इसके लिए सबसे पहले मोम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद डबल-बॉयलर विधि का उपयोग करते हुए, मोम को उबलते पानी से भरे बर्तन के ऊपर रखे स्टील या कांच के कटोरे में रखें.

धीमी आंच पर धीरे-धीरे चलाते हुए तब तक पिघलाएं जब तक वह पूरी तरह पिघल न जाए. 

पिघल जाने के बाद, आंच बंद कर दें और अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की 10-15 बूंदें डालें और अच्छी तरह मिला लें.

अब अपनी पसंद के जार के बीचो-बीच एक बाती सीधी खड़ी करें. इसे सीधा रखने के लिए, जार के किनारे पर पेंसिल या लकड़ी की छड़ी से सहारा दें. 

पिघली हुई मोम को धीरे-धीरे जार में डालें, ध्यान रहे कि बाती अपनी जगह पर बनी रहे. 

सजावट के लिए, आप सूखे फूलों की पंखुड़ियां, कॉफी बीन्स, दालचीनी की छड़ें या थोड़ी सी चमक भी डाल सकते हैं.

मोमबत्ती को 4-5 घंटे तक रखा रहने दें ताकि मोम जम जाए. बस आपकी सेंटेड कैंडल घर पर तैयार है. इसे जला कर कंफी और कोजी फील लें.