iPhone की Battery लंबा चलाने के 10 आसान तरीके

25 July 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप iPhone Mirroring का इस्तेमाल नहीं करते, तो इसे बंद कर दें. यह फीचर Mac और iPhone को हर समय कनेक्ट रखता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है.

(Photo Credit: unsplash)

Genmoji या Image Playground जैसे फीचर से इमेज बनाना बैटरी बहुत तेजी से खत्म करता है. जब बैटरी बचानी हो, तो इन फीचर से दूर रहें.

(Photo Credit: unsplash)

OLED स्क्रीन वाले iPhone में Dark Mode बैटरी बचाता है, खासकर तेज धूप में बाहर रहते समय. स्क्रीन की ब्राइटनेस भी कम रखें.

(Photo Credit: unsplash)

Wi-Fi, मोबाइल डेटा (सेल्युलर) से कम बैटरी खर्च करता है. जहां नेटवर्क बहुत कमजोर हो, वहां Airplane Mode ऑन कर दें.

(Photo Credit: unsplash)

टाइप करते समय जो हल्का सा वाइब्रेशन फील होता है, वह बैटरी खर्च करता है. इसे Settings > Sounds & Haptics > Keyboard Feedback में जाकर बंद करें.

(Photo Credit: unsplash)

बार-बार नोटिफिकेशन आने से स्क्रीन जल्दी-जल्दी ऑन होती है. Focus Mode और Scheduled Summary से नोटिफिकेशन एक साथ मिलते हैं, जिससे बैटरी बचती है.

(Photo Credit: unsplash)

कम नेटवर्क वाली जगह पर सफर करते समय पहले से मैप डाउनलोड कर लें. इससे बिना नेटवर्क के भी रास्ता मिल जाता है और बैटरी भी बचती है.

(Photo Credit: unsplash)

Shortcuts ऐप में जाकर एक ऑटोमेशन बनाएं, जिससे तय बैटरी प्रतिशत पर Low Power Mode खुद ही ऑन हो जाए.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आपके पास Apple Watch या कोई और फिटनेस ट्रैकर है, तो iPhone की Fitness Tracking सेटिंग बंद कर दें, इससे बैटरी बचती है.

(Photo Credit: unsplash)

कई ऐप्स को Location और Bluetooth की जरूरत नहीं होती, फिर भी परमिशन ऑन रहती है. जिन ऐप्स को जरूरत नहीं है, उनकी परमिशन बंद कर दें.

(Photo Credit: unsplash)

Read Next