मोदक बनाने की आसान रेसिपी

7 Sep 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media / Unsplash)

(Photo Credit: Unsplash)

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को मोदक का भोग लगाने की परंपरा है.

(Photo Credit: Unsplash)

ऐसे में आप घर पर ही बेहद आसान तरीके से स्वादिष्ट मोदक बना सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

सबसे पहले एक कप चावल के आटे को छानकर अलग रख लें.

(Photo Credit: Unsplash)

एक पैन में एक कप पानी, थोड़ा घी और चुटकीभर नमक डालकर उबालें.

(Photo Credit: Unsplash)

पानी उबलने लगे तो इसमें चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें.

(Photo Credit: Unsplash)

मिश्रण को कुछ देर ढककर रखें, फिर हल्का गर्म रहने पर इसे अच्छी तरह गूंथकर नरम आटा तैयार करें.

(Photo Credit: Unsplash)

भरावन के लिए पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं.

(Photo Credit: Unsplash)

इसमें इलायची पाउडर डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें. अब आटे की छोटी लोई बनाकर उसे कटोरी जैसा फैलाएं और बीच में नारियल-गुड़ की भरावन रखें.

(Photo Credit: Unsplash)

किनारों को मोड़कर मोदक का आकार दें और सभी मोदक तैयार कर लें. आखिर में मोदक को करीब 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं.

Read Next