मटर से सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि, अचार भी बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे न धूप की जरूरत है, न हफ्तों के इंतजार की.
सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाला यह अचार स्वाद में ऐसा कि पहली बाइट में ही दिल जीत लेगा. तो चलिए आज आपको बताते हैं मटर के अचार की रेसिपी के बारे में.
अचार बनाने के लिए सबसे पहले आपको हरी मटर को छील लेना है. एक कढ़ाई में पानी गरम करें इसमें थोड़ा सा नमक और थोड़ी सी चीनी डालें.
इसमें मटर को डालें और उबाल आने से पहले ही इसे निकाल लें. अब इसे ठंडे पानी 5 मिनट के लिए डालकर फिर निकाल लें.
एक पैन में जीरा, सरसों के दाने, सौंफ और काली मिर्च को रोस्ट करके पीस लें.
अब पैन में सरसों का तेल डालकर इसमें कलौंची, अजवाइन, हींग और करी पत्ता डालें.
अब इसमें पीसा हुआ मसाला, हल्दी पाउडर, कश्मीरी पाउडर, काला नमक, रेगुलर नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.
अब इसमें सिरका और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसमें हरी मटर डालकर अच्छे मिक्स करें.
एक छोटा जलता हुआ कोयला लें, उस पर 3-4 लौंग रखें. कांच के जार को उल्टा रखकर धुएं को अंदर भर लें. इससे अचार में हल्का स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा.
फिर तुरंत अचार को जार में भर दें. चाहें तो उसी वक्त खाने के लिए तैयार है.