अंगूर से बनाएं घर पर ये फ्रूट वाइन

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

अभी अंगूर का सीजन है और बाजार में अंगूर सस्ते भी खूब मिलते हैं. ऐसे में आप भी अंगूर से घर पर वाइन बना सकते हैं.

इसको बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और घर पर ही आसानी से तैयार हो जाता है.

इसको बनाने के लिए लाल वाले अंगूर का इस्तेमाल करें, क्योंकि उससे वाइन का कलर अच्छा आता है.

बाजार से 2 किलो ताजे लाल अंगूर ले आएं और उन्हें धो कर साफ कर लें

धोने के बाद सारे अंगूर को कांच या किसी बड़े बर्तन में रख लें. उसके बाद सब को अच्छे से मेश कर लें.

फिर मेश किए हुए फल में नींबू, चीनी और पानी मिला कर 24 घंटो के लिए छोड़ दें.

अगले दिन यीस्ट को पानी से एक्टिव करके वाइन में मिला दें.

फिर एक सूती कपड़े से बर्तन का मुंह बंद करके इस वाइन को किसी अंधेरी जगहा में 15 से 20 दिनों के लिए फरमेंट होने छोड़ दें.

फरमेंट होने से इसका स्वाद और असर दोनों निखर के आता है. 20वें दिन इसे छान कर पीएं.