नए जैसे चमकने लगेंगे कपड़े, बस पानी में 2 चम्मच डाल दें ये चीज

मैले सफेद कपड़ों को साफ करना बेहद मुश्किल होता है. पसीने के दाग और बाहरी गंदगी सफेद कपड़ों पर साफ पता चलती हैं. 

लोग अक्सर इसका हल ज्यादा तेज प्रोडक्ट्स में ढूंढते हैं. ज्यादा डिटर्जेंट, ज्यादा ब्लीच, ज्यादा केमिकल. 

तो चलिए आपको कुछ ऐसे खास तरीकों से रूबरू करते हैं जिससे आपको जिद्दी से जिद्दी दागों से छुटकारा मिल जाएगा.

बेकिंग सोडा पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें. अगर कपड़े बहुत पुराने और बेजान दिखते हैं, तो पहले उन्हें भिगो दें. गर्म पानी में बेकिंग सोडा डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. फिर सामान्य तरीके से धो लें. 

सफेद सिरका कई बार सफेद कपड़े पीले नहीं होते, बल्कि हल्के ग्रे से लगने लगते हैं. सिरका कपड़े को हल्का और साफ महसूस कराता है. धोने के बाद कपड़े पहले से ज्यादा मुलायम भी लगते हैं.

नींबू का रस गर्म पानी में नींबू का रस मिलाएं. कपड़ों को कुछ देर भिगोकर रखें. फिर धो लें. अगर आप उन्हें धूप में सुखा सकें तो और भी अच्छा.

हाइड्रोजन पेरोक्साइड बगल और कॉलर के हिस्से साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है. हाइड्रोजन पेरोक्साइड यहां काम आता है. इसे पतला करके इस्तेमाल करें, सीधे न डालें.