अगर FASTag हो गया है ब्लैकलिस्ट, ऐसे करें  फिर से एक्टिवेट

टोल प्लाजा लेनदेन की प्रक्रिया को सुचारू बनाने और वेटिंग टाइम को कम करने के उद्देश्य से फरवरी 2021 में, सरकार ने कमर्शियल वाहनों सहित सभी चार पहिया वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य कर दिया था. 

आपको बता दें कि FASTag एक स्टिकर है जिसे कार की विंडशील्ड पर लगाया जा सकता है. FASTag को पेटीएम या किसी अन्य यूपीआई से रिचार्ज किया जा सकता है. इससे टोल प्लाजा पर ऑटोमैटिक रूप से टोल कट जाता है और आपको कैश में पेमेंट नहीं करनी पड़ती है. 

हालांकि, कम बैलेंस या ट्रैफ़िक उल्लंघन के कारण आपके FASTag को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है. ऐसे मामलों में, आप टोल बूथों पर ऑटोमैटिक पेमेंट नहीं कर पाएंगे. इसे फिर से एक्टिवेट करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स. 

ब्लैकलिस्ट करने का कारण फास्टैग को ब्लैकलिस्ट किए जाने का सबसे आम कारण है बैलेंस बहुत कम होना. हालांकि, इसके अन्य कारण भी हैं, जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन या वाहन के खिलाफ शिकायत. आप अपने FASTag इश्यूअर से संपर्क करके या आधिकारिक FASTag पोर्टल पर जाकर ब्लैकलिस्टिंग का कारण जांच सकते हैं. 

FASTag वॉलेट को रिचार्ज करें अगर ब्लैकलिस्टिंग का कारण कम बैलेंस है, तो आपको FASTag वॉलेट को न्यूनतम सीमा से ज्यादा राशि से रिचार्ज करना होगा. मिनिमम बैलेंस इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कहां से FASTag इश्यू कराया है. उसी इश्यूअर से संपर्क करके न्यूनतम सीमा का पता लगा सकते हैं.

FASTag के रिएक्टिवेट होने का वेट करें एक बार जब आप FASTag वॉलेट को रिचार्ज कर लेते हैं, तो FASTag को रिएक्टिवेट होने में कुछ समय लग सकता है. हालांकि, FASTag को रिएक्टिवेट होने में आमतौर पर कुछ घंटे लगते हैं. 

FASTag स्टेट्स चेक करें कुछ घंटे या एक दिन के बाद आप FASTag स्टेट्स चेक कर सकते हैं कि यह रिएक्टिवेट हो गया है या नहीं. आप आधिकारिक FASTag पोर्टल पर जाकर या अपने FASTag इश्यूअर से संपर्क करके FASTag स्टेट्स जान सकते हैं.

अगर आपका FASTag कम बैलेंस नहीं बल्कि किसी और वजह  से ब्लैकलिस्ट किया गया है, तो आपको इसे रिएक्टिवेट कने के लिए अपने FASTag इश्यूअर से संपर्क करना होगा. अगर आप अपने FASTag वॉलेट को ऑनलाइन रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं तो आप टोल प्लाजा पर या बैंक ब्रांच में जाकर इसे रिचार्ज कर सकते हैं.