11 May 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Unsplash)
बिजली का बिल ज्यादा आना हर घर की परेशानी है. खासकर जब एसी, फ्रिज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक इस्तेमाल में हो.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आप भी हर महीने बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर काफी बचत कर सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
पुराने बल्बों की जगह LED बल्ब लगाएं, क्योंकि ये कम बिजली खर्च करते हैं और लंबे समय तक चलते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
नए इलेक्ट्रॉनिक खरीदते समय हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाले एनर्जी एफिशिएंट प्रोडक्ट्स चुनें.
(Photo Credit: Unsplash)
जिन इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल नहीं हो रहा हो, उन्हें पूरी तरह बंद रखें, स्टैंडबाय मोड में भी बिजली यूज होती है.
(Photo Credit: Unsplash)
गर्मियों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखें और जरूरत पड़ने पर पंखों का ज्यादा इस्तेमाल करें.
(Photo Credit: Unsplash)
फ्रिज को बार-बार खोलने से बचें और उसका तापमान सही सेटिंग पर रखें, इससे बिजली की खपत कम होती है.
(Photo Credit: Unsplash)
वॉशिंग मशीन को हमेशा फुल लोड में चलाएं, ताकि कम बिजली में ज्यादा कपड़े धुल सकें.
(Photo Credit: Unsplash)
दिन के समय घर में सूरज की रोशनी का इस्तेमाल करें और बेवजह की लाइट को बंद रखें.
(Photo Credit: Unsplash)
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप हर महीने अपने बिजली बिल में अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)