आपने नोटिस किया होगा, आप चाहे बाथरूम को कितना भी साफ कर लें, लेकिन बाथरूम की बदबू इतनी जिद्दी होती है कि जाती ही नहीं.
ये गंध कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है.
तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी चीज के बारे में, जिससे आपके बाथरूम की बदबू तो गायब होगी जाएगी.
2 रुपये की चीज का नाम है कपूर, कपूर में तेज सुगंध के साथ प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं.
यह हवा में धीरे-धीरे घुलकर बदबू पैदा करने वाले सूक्ष्म जीवों को कम करता है. साथ ही इसकी खुशबू नमी और सीलन की गंध को दबाने के बजाय खत्म करने में मदद करती है.
बाथरूम की बदबू गायब करने के लिए रात में सोने से पहले कमोड के अंदर एक कपूर की गोली डाल दें.
रात भर पानी में घुलकर इसकी सुगंध पूरे कमोड और पाइप में फैल जाती है. सुबह फ्लश करने पर गंध काफी हद तक खत्म महसूस होती है.
आप चाहें तो 2 चम्मच चूना पाउडर, 2 से 3 कपूर के टुकड़े, लेमन ग्रास पीसकर पाउडर बना लें.
आप चाहें तो 2 चम्मच चूना पाउडर, 2 से 3 कपूर के टुकड़े, लेमन ग्रास पीसकर पाउडर बना लें.
अब एक छोटे कटोरे में चूना पाउडर डालें, इसमें पिसा हुआ कपूर मिलाएं.
अब इस तैयार मिश्रण वाले कटोरे को बाथरूम में, जहां से ज्यादा बदबू आ रही हो, वहां रख दीजिए. इससे आपके बाथरूम की बदबू छू-मंतर हो जाएगी.