घर से आ रही है सीलन की बदबू? इन तरीकों से पाएं छुटकारा

(Photos Credit: Social Media)

बारिश के दिनों में घर के कोनों, बंद अलमारियों और कपड़ों से आने वाली यह महक घर का पूरा माहौल खराब कर देती है.

ऐसे में अगर आपके घर से भी बारिश के मौसम में सीलन की बद्बू आती है तो अब बेफिक्र हो जाएं. तो चलिए आपको बताते हैं इससे छुटकारा पाने का रामबाण तरीका.

खिड़कियों और दरवाजों को खुला रखें ताकि ताजी हवा आ सके और नमी जमा न हो.

सीलन वाले कोनों में बेकिंग सोडा से भरी कटोरियां रखें, यह हवा से नमी और बदबू दोनों को सोख लेता है.

कपूर की महक ताजगी लाती है. कपूर और लौंग को सूती कपड़े में बांधकर अलमारी या कमरों के पीछे लटका दें.

बंद जगहों (जैसे बाथरूम या अलमारी) के लिए बाजार में मिलने वाले डैम्प-रिड  या नमी सोखने वाले बैग्स का इस्तेमाल करें.

अगर समस्या बार-बार होती है, तो बारिश के मौसम से पहले छतों और बाहरी दीवारों पर वॉटरप्रूफ कोटिंग अवश्य करवाएं.

सबसे जरूरी बात, मानसून में जब भी थोड़ी-सी धूप निकले, तो उसका पूरा फायदा उठाएं.

अपने गद्दों, तकियों, डोरमैट और भारी पर्दों को कुछ देर के लिए धूप जरूर दिखाएं.