भारतीय थाली अचार के बिना अधूरी रहती है. हालांकि, अचार एक ऐसी चीज है जिसे बनाने में काफी मेहनत लगती है.
हालांकि, अक्सर एक दिक्कत से सभी परेशान रहते हैं वो है कि अचार खराब हो जाना या फिर उसके ऊपर फंगस यानी फफूंद लग जाना.
तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे कारगर तरीके बताने जा रहें जिससे आपका अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा.
1. अचार खराब न हो इसके लिए प्लास्टिक के डिब्बे में अचार को न रखें. हमेशा ग्लास के जार या फिर चीनी पत्थर से बनी बर्नी में अचार रखें.
2. गीली या गंदी चम्मच का इस्तेमाल करने से बचें. ऐसा करने से अचार में फफूंद लगते का खतरा रहता है. इसलिए हमेशा सूखा चम्मच इस्तेमाल करें.
3. जब भी अचार डाले, सही मात्रा में तेल और नमक डालें. ये पूरी तरह से डूबा हुआ होना चाहिए. इससे अचार खराब नहीं होगा.
4. अचार रखने के लिए ठंडी और सूखी जगह सबसे सही होती है.
5. अचार को खराब होने से बचाना है तो गीले हाथों से आचार छूने की गलती कभी मत करें.
साथ ही ध्यान रखें कि, अचार में पानी बिल्कुल न जाने दें, इससे फंगस लग सकता है. अचार को धूप और ज्यादा गर्मी से दूर रखें. अचार के जार को अच्छी तरह बंद करें.