गर्मियों का मौसम आते ही रसोई में सबसे बड़ी परेशानी सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखना बन जाती है.
हालांकि, अगर सब्जियों को सही तरीके से स्टोर किया जाए तो उनकी फ्रेशनेस कई दिनों तक बरकरार रखी जा सकती है.
कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाकर आप सब्जियों को ज्यादा समय तक ताजा रख सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.
पत्तेदार सब्जियां सबसे जल्दी मुरझा जाती हैं. इन्हें बिना धोए कॉटन या सूती कपड़े में हल्के से लपेटकर फ्रिज में रखें.
अंकुरित दालों को सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी होता है. इन्हें प्लास्टिक के डिब्बे की जगह कांच के जार या ग्लास कंटेनर में रखें.
टमाटर, पत्ता गोभी, लेट्यूस और शिमला मिर्च को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें.
नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उन पर हल्का सा तेल लगा दें और फिर एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें.
इन तरीकों से सब्जियां खराब नहीं पड़तीं और उनका स्वाद भी लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है.